Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर फहरेगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

SHARE:

  • गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक तिरंगा ध्वजारोहण और सम्मान समारोह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शहर का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा. यह ध्वजारोहण समारोह टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार प्रांगण में आयोजित किया जाएगा, जहां 20×30 फीट का तिरंगा 100 फीट ऊंचे पोल पर फहराया जाएगा. इस खास मौके पर स्टेशन के प्रमुख अधिकारियों और सिविल डिफेंस जवानों ने परेड मार्च और ध्वजारोहण की रिहर्सल पूरी कर ली है. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंगल उपस्थित रहेंगे. उनके साथ स्टेशन निदेशक, वाणिज्य और ऑपरेटिंग कर्मचारियों, आरपीएफ अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस कार्यक्रम में शहर के तीन नागरिकों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा. ध्वजारोहण कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के जवानों और आरपीएफ के सशस्त्र बल के जवान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे. यह एक ऐतिहासिक पल होगा, जब टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भारतीय ध्वज का आदर और सम्मान प्रदर्शित किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर