Jamshedpur Police : मानगो में पूर्व कांग्रेस नेता के भाई संतोष सिंह मर्डर केस में पुलिस को सफलता, दो अभियुक्त भेजे गए जेल, क्यों की हत्या – अंदर पढ़ें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

19 जनवरी को पूर्व कांग्रेस नेता जीतेन्द्र सिंह के भाई संतोष सिंह की जान अपराधियों ने गोली मारकर ले ली थी. यह घटना मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड में हुई थी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौक़े स्थल से फरार हो गए थे.

वहीं मृतक संतोष सिंह के भाई कांग्रेस के पूर्व नेता जीतेन्द्र सिंह द्वारा मानगो थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई. वहीं इस मामले में मानगो थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रौनक सिंह को दिल्ली से ट्रांजित रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया और निखिल सिंह को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह दोनों आरोपी मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना पुराने विवाद को लेकर हुई है, मिली जानकारी के अनुसार रोहित दीक्षित के पिता डब्लू दीक्षित की हत्या संतोष सिंह द्वारा की गई थी, जिसमें संतोष सिंह जेल भी गया था. इसी का बदला लेने के लिए रोहित दीक्षित और उनके अन्य साथियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय रोहित अपने साथियों के साथ पहले से ही रेकी कर रहा था. रोहित का एक साथी बाइक चला रहा था, जबकि दूसरा साथी बीच में बैठा था. रोहित ने ही संतोष पर गोलियां बरसाई थी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से मोबाइल जप्त किया गया है. साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें