Giridih : उसरी महोत्सव : सहयोगियों का सम्मान समारोह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उसरी महोत्सव में सहयोग देने वाले सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर सदर एसडीएम यसवंत श्रीकांत बिस्पुते ने सभी सहयोगियों की सराहना की और कहा कि “उसरी बचाव अभियान के सभी सदस्य बेहतरीन कार्य कर रहे हैं. प्रशासन उनका साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहेगा.” समारोह में कोर कमिटी के संयोजक राजेश सिन्हा ने सभी सहयोगियों को सम्मानित किया. जो लोग कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उनके घरों तक मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेजे जाने की बात भी उन्होंने कही. इस कार्यक्रम में उसरी महोत्सव की सफलता पर भी चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें : Saraikela Murder : कपाली में चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभी सम्मानित व्यक्तियों में कोर कमिटी के सदस्य सूरज नयन, समीर राज चौधरी, मजहर अंसारी, मुन्ना कुशवाहा, राजीव सिन्हा, तनुजा सहाय, संगीता सिन्हा, रंजय बरदियार, विक्रम लाहिरी, और अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे. उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से उसरी महोत्सव को एक विशेष पहचान दिलाई. समारोह का आयोजन नया सर्किट हाउस में किया गया, जहाँ सभी सदस्यों ने मिलकर महोत्सव के सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त की. यह कार्यक्रम सहयोग, सामूहिक प्रयास और प्रशासनिक समर्थन की एक शानदार मिसाल बनकर उभरा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें