Jamshedpur : बिरसानगर से 45 श्रद्धालु प्रयागराज “महाकुंभ स्नान” के लिए हुए रवाना

SHARE:

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिरसानगर से 45 श्रद्धालुओं का एक जत्था बस से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ. जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रह चुके कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ संस्था के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे, हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारे लगाए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जत्था में शामिल गौतम गोप ने कहा कि ये उनके लिए एक बड़ा अवसर है. वे पहली बार महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे हैं. यह यात्रा कई दिनों की रहेगी. खाने-पीने, चाय नाश्ते और मेडिकल सुविधा इत्यादि की व्यवस्था रहेगी सभी श्रद्धालु न केवल महाकुंभ में स्नान करेंगे, बल्कि लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में बने भगवान श्री रामलला के मंदिर और काशी में बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन कर पाएंगे.

सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने कहा हम भाग्यशाली हैं कि 144 वर्षों में एक बार होने वाला महाकुंभ, संगम में शुभ योग में गंगा स्नान करने का मौका मिल रहा है. आगे शिव शंकर सिंह ने सभी श्रद्धालुओं के सुखद और मंगलमय यात्रा के साथ-साथ उनके सकुशल वापसी की कामना की.

इस अवसर पर भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, मृणाल बनर्जी एवं अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें