Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य महोत्सव

SHARE:

  • अखंड पाठ, नृत्य, नाटक और भजन के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम
  • गुरु गोविंद धाम मंदिर का 21वां वर्षगांठ भी मनाया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब के निर्वाण दिवस के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया. पहले दिन की शुरुआत संत कबीर साहब के कृत साखीग्रंथ के पाठ से हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सद्गुरु विवेक साहब की पावन समाधि पर चादर अर्पित की. कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भावनात्मक नृत्य की प्रस्तुति दी और ‘जागो हिंदू जागो’ नामक नाटक का मंचन किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पुलिस ने बेंगाबाद से तीन साइबर अपराधियों को पकड़ा, 4 मोबाइल और 5 सिमकार्ड बरामद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस नाटक के माध्यम से हिंदू संस्कृति पर मुगलों के आक्रमण, भारत की भूमि पर उनके द्वारा किए गए अत्याचारों और हिंदू समाज की आपसी फूट को दर्शाया गया. नाटक में महाराणा प्रताप के त्याग को भी प्रमुखता से दिखाया गया. इस विशेष अवसर पर सद्गुरु मां ने एक दिव्य भजन प्रस्तुत किया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना. महा आरती और भंडारे के साथ पहले दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ. गौरतलब है कि इस दिन गुरु गोविंद धाम मंदिर का 21वां वर्षगांठ भी मनाया गया. इस मंदिर में भगवान नारायण और सद्गुरु कबीर के मनोहारी विग्रह स्थापित हैं, जो भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ट्रेलर चालकों की चाबी छोड़ो भूख हड़ताल, 12 फरवरी से होगा आंदोलन

सद्गुरु मां ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागृति आती है और समाज, धर्म और राष्ट्र को सशक्त बनाने में योगदान मिलता है. उन्होंने गुरु के महत्व को भी बताया और कहा कि गुरु ही ब्रह्मा, विष्णु और शिव के रूप होते हैं. सद्गुरु मां ने कहा कि गुरु की भक्ति में ही हमारी उन्नति है और वह संजीवनी शक्ति प्रदान करती है, जो मुर्दे में भी प्राण फूंकने की क्षमता रखती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर