Jamshedpur : सोनारी ग्वालाबस्ती के लोगों ने रविदास गिरोह के सदस्य अजय गौड़ को पकड़कर पुलिस को सौंपा

SHARE:

स्क्रैप व्यापारी पर फायरिंग में जा चुका है जेल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वालाबस्ती में लोगों ने गुरुवार देर रात रविदास गिरोह के सदस्य अजय गौड़ को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. अजय गौड़ के पास से एक हथियार बरामद किया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जानकारी के मुताबिक, अजय गौड़ एक माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था और सोनारी दोमुहानी के पास रहता है. पुलिस ने पूछताछ किया तो अजय ने बताया कि कुछ माह पहले आशियाना गार्डेन के पास कल्चर सेंटर के पीछे रहने वाले करण नामक युवक से उसकी मारपीट हुई थी.

जेल से छूटने के बाद वह करण को मारने के इरादे से ग्वालाबस्ती पहुंचा, लेकिन स्थानीय लोगों ने अजय को पकड़ लिया और इसकी सूचना टाइगर मोबाइल के जवान को दे जिसके बाद वहां पहुंची और अजय को अपने साथ थाना ले गई.

गौरतलब है कि अजय गौड़ इससे पहले स्क्रैप कारोबारी लालजी पर फायरिंग के मामले में जेल गया था. पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें