Ghatsila : फुलडूंगरी झामुमो पार्टी ऑफिस के पास टूटा ड्रेन स्लैब हटाकर नया स्लैब लगवाया

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर.

शुक्रवार को फुलडूंगरी स्थित झामुमो पार्टी ऑफिस के पास स्थित सर्विस रोड के किनारे टूटा हुआ ड्रेन स्लैब हटाकर नया स्लैब लगवाया गया. यह कार्य झामुमो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करवाया. इस दौरान पार्टी के नगर अध्यक्ष विकास मजून्दर, बी सूत्री सदस्य मोहम्मद जलील, जिला सदस्य बाबूलाल मुर्मू, सक्रीय कार्यकर्ता प्रताप दास, युवा मोर्चा नगर कोषाध्यक्ष सौरभ बॉस, सत्यजीत कुंडू और चंचल सरकार समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे. यह कार्य स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए किया गया, क्योंकि टूटा हुआ स्लैब दुर्घटनाओं का कारण बन सकता था.

कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित किया कि रोड पर कोई भी अवरोध नहीं हो और वहां से गुजरने वाले नागरिकों को कोई परेशानी न हो. झामुमो के कार्यकर्ताओं ने इस कार्य के माध्यम से अपनी पार्टी की सामाजिक जिम्मेदारी और क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता को दिखाया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे सुधारों से इलाके में नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि होती है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें