Ghatsila : अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता श्रेयसी सिन्हा का शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया सम्मान

SHARE:

श्रेयसी सिन्हा ने KENYU RYU DO अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीते थे दो सिल्वर मेडल

श्रेयसी सिन्हा, कराटे चैंपियनशिप, सिल्वर मेडल, झारखंड

फतेह लाइव रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घाटशिला गोपालपुर की स्थाई निवासी श्रेयसी सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के बारासात में आयोजित KENYU RYU DO अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए  दो 2nd सिल्वर मेडल अपने नाम किए. इस शानदार उपलब्धि पर उनकी सराहना करते हुए, उनके पिता सुमन सिन्हा और शिक्षा एवं निबंधन मंत्री सह विधायक रामदास सोरेन ने श्रेयसी को गुलदस्ता देकर उनका हौंसला बढ़ाया.

श्रेयसी सिन्हा ने अपनी मेहनत और समर्पण के साथ इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और झारखंड का नाम गर्व से ऊंचा किया.

उनकी इस सफलता पर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके को गर्व है.विधायक रामदास सोरेन ने इस मौके पर कहा कि ऐसी युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करना और उनका उत्साह बढ़ाना महत्वपूर्ण है, ताकि वे भविष्य में और बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकें. इस उपलब्धि से यह भी साबित होता है किहमारे राज्य में कराटे जैसी खेलों में भी प्रतिभा का कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में इस प्रकार के और उभरते हुए खिलाड़ी राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें