Breaking News
Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : माले नेताओं ने वन विभाग के भूमि पर बने कारखानों के खिलाफ जांच के लिए उपायुक्त से अपील की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

माले के नेतृत्व में असंगठित मजदूर मोर्चा के सचिव और प्रतिनिधियों ने वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी से मुलाकात की और वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से स्थापित फैक्ट्रियों के खिलाफ एक लिखित आवेदन दिया. इसमें, उन्होंने हरसिंहरायडीह पंचायत, मौजा हरसिंहरायडीह, उद्नबाद पंचायत, श्रीरामपुर, मझलाडीह, महुआटांड़ सहित अन्य इलाकों में वन विभाग की भूमि पर फैक्ट्रियां बनाए जाने की जांच की मांग की. असंगठित मजदूर मोर्चा के सचिव कन्हाई पांडेय ने बताया कि लंगटा बाबा कारखाना, कस्तूरी राइस मिल, चिप्स प्लांट, तार और काटी प्लांट जैसे कई कारखाने अवैध रूप से वन विभाग की भूमि पर बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका बड़ा सिगदी में कोल्हान क्षेत्रीय ग्राम सभा फेडरेशन समिति की बैठक, पेसा नियमावली पर चर्चा

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने महुआटांड़ में वेंकटेश्वर स्पंज आयरन और निरंजन हाईटेक कारखानों की जांच की मांग की और कहा कि इन कारखानों के कारण जंगल में प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे कई जीव-जंतु मारे गए हैं या जंगल छोड़ने को मजबूर हुए हैं. माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि इस आवेदन में जंगल का नक्शा भी दिया गया है, और अंचल अधिकारी द्वारा वन विभाग को दिए गए आवेदन की भी जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि यदि जांच में सही पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई की जाए, अन्यथा ग्रामीणों को संगठित कर बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : Giridih : झामुमो की नगर समिति की बैठक, स्थापना दिवस को एतिहासिक बनाने पर लिया गया फैसला

सिन्हा ने यह भी कहा कि फैक्ट्रियों द्वारा किए जा रहे प्रदूषण से भूमि बंजर हो रही है और इसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि फैक्ट्री मालिकों को सीएसआर फंड के तहत स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सुरक्षा और शिक्षा जैसी सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए, अन्यथा यह आंदोलन और तेज किया जाएगा. माले नेता शंकर पांडेय ने भी कहा कि कागजात से स्पष्ट है कि गड़बड़ी हुई है, लेकिन वे वन विभाग और उपायुक्त कार्यालय से जांच के बाद कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं. यदि आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन की योजना बनाएंगे. इस बैठक में माले के अन्य नेता जैसे मजहर, नौशाद राजा, सुमन और नरेश गोस्वामी भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर