Breaking News
Jamshedpur : हज़ूर साहिब के दर्शन कर लौटा 500 श्रद्धालुओं का जत्था, टाटानगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत Jamshedpur Christian Community : टेल्को लुपिता चर्च में माता वेलंकन्नी का फीस्ट श्रद्धा से संपन्न, 500 श्रद्धालुओं ने निकाला शांति जुलूस Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Law is a joke for Jamshedpur Police : परसुडीह थाना प्रभारी उड़ा रहें कानून की धज्जियां, 27 दिनों से परसुडीह थाना हाजत में युवक, क्या है खेला!, देखें – Video

SHARE:

युवक के बहन और दादा ने मांगा न्याय, कहा छोड़ने के लिए एक लाख की पुलिस कर रही डिमांड

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह थाना की पुलिस अपना कानून चला रही है. साथ ही पकड़ो और मनी लेकर छोड़ो योजना के तहत काम कर रही है. ताजा मामला विगत 27 दिनों से युवक अनिमेष महतो को परसुडीह थाना में रखने का है. ना ताे उसे जेल भेजा रहा है और न ही छोड़ा जा रहा है जिसको लेकर बहन और दादा परेशान है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

युवक और परिवार वाले मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं. वहीं युवक की बहन प्रिया का आरोप है कि भाई को छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की जा रही है. कानून को ताक पर रखकर युवक को हाजत में रखा गया है. पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी जाती है. पता नहीं कि किसके पास जाकर गुहार लगाएं. कौन न्याय दिलाएगा!

युवक की बहन प्रिया महतो के अनुसार 10 जनवरी को भाई को परसुडीह थाना क्षेत्र विद्यासागर पल्ली महतो मैरेज हाल के पास से पुलिस ने पकड़ा था. थाना में बताया गया कि ब्राउन शुगर मामले में पूछताछ की जा रही है. भाई के पास कुछ नहीं मिला जैसा कि भाई ने मिलने पर बताया. बहन ने बताया कि भाई को इससे पहले ब्राउन शुगर मामले में गिरफ्तार किया गया था इस कारण आशंका हुई कि भाई को इसी कारण पकड़ा गया होगा. 10 जनवरी से अब तक भाई को थाना में रखा गया है. वह मिलने जाती है. छोड़ने की एवज में रुपये की मांग की जा रही है.

हमलोगों के पास इतना पैसा नहीं है. दादा मनमत महतो ने हम सभी का लालन पालन किया है. दादा की तबीयत खराब रहती है. हृदय रोग से ग्रसित है. मालूम हो कि कानून कहता है कि युवक को 24 घंटे में रिमांड करना होता है या फिर उससे लिखाया जाता है कि जब भी थाना बुलाएंगे आना होगा. इतने दिनों तक किस कानून का पालन परसुडीह पुलिस कर रही है, यह आप भी समझ सकते हैं. वैसे इलाके में इन दिनों थाना के बारे चर्चा है कि यहां मामलों की पंचायती दिन भर होते रहती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर