Jamshedpur : साकची में टाटा स्टील गेट के पास 680 ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन, ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप

SHARE:

लफतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील में गेट में ठेका मजदूरों ने पीएफ एवं ईएसआई की मांग को लेकर टाटा स्टील कंपनी का गेट जाम कर दिया. 680 मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. वहीं मांग पूरी नहीं होने तक सभी मजदूर हड़ताल पर रहेंगे.

बताया जा रहा है कि टाटा स्टील कंपनी में गुरुवार को सुबह उस समय कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया. जब ठेका कंपनी वामन इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड के 680 मजदूरों ने पीएफ औऱ ईएसआई की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए और नारेबाजी करने लगे. इस दौरान मजदूरों ने कंपनी के मुख्य गेट को जाम कर दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मजदूर कंपनी प्रबंधन पर पीएफ, ईएसआई के साथ ही ओवरटाइम का पैसा नहीं देने का आरोप लगा रहे थे. मजदूरों का कहना है कि कई दिनों से कंपनी प्रबंधन द्वारा पीएफ ईएसआई के साथ ही ओवर टाइम का पैसा देने के लिए टाल मटोल किया जा रहा था. बुधवार को सभी मजदूरों ने एक साथ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दिया और टाटा स्टील कंपनी के साकची गेट को जाम कर दिया. खबर लिखे जाने तक कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें