WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ का द्वितीय त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न

SHARE:

  • सशक्त बैंकिंग, समृद्ध झारखंड, उज्जवल भविष्य का दिया गया संदेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) का द्वितीय त्रिवार्षिक अधिवेशन रविवार को रांची के ग्रैंड ऑकेजन बैंक्वेट, कोकर में आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “सशक्त बैंकिंग, समृद्ध झारखंड, उज्जवल भविष्य” था. मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सहकारिता के विकास, सशक्त बैंकिंग और समृद्ध झारखंड के बारे में अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने सहकारी बैंक कर्मचारियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भामसं राजीव रंजन, प्रदेश बैंकिंग प्रभारी सुनील कुमार, केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक संतोष कुमार साहू और वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश मुक्ता ने भी अपने विचार रखे.

इसे भी पढ़ें : New Delhi : दिल्ली रेलवे प्लेटफॉर्म हादसा : रेल मंत्रालय की नाकामी और खराब प्रबंधन का नतीजा – महेंद्र पांडे

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अधिवेशन में नई कार्यसमिति का गठन, 12 सूत्री प्रस्ताव पारित

इस अवसर पर प्रदेश बैंकिंग प्रभारी सुनील कुमार ने नई कार्यसमिति की घोषणा की. सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए: अध्यक्ष अनिल पी. पन्ना, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष पल्लवी राज, संजय कुमार, श्याम बास्के और मुकेश कुमार साव, महासचिव चंदन कुमार प्रसाद, उप महासचिव संतोष साहू, सचिव राकेश कुमार, राजीव कुमार, अमृता महतो, कमलेश दास, वित्त सचिव निखिल बांका, सह वित्त सचिव नवीन सेठ, कार्यालय मंत्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव और कार्यसमिति सदस्य मुकेश कुमार, तिलक देव कुमार, सुनील कुमार राम, राहुल रजक, राजीव रंजन, रजनी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपेंगे ग्रामीण

कर्मचारियों की बेहतरी और सहकारी बैंकिंग को सशक्त बनाने के लिए 12 प्रस्ताव पारित

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ. मंच संचालन चंदन कुमार प्रसाद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन ने दिया. अधिवेशन में कर्मचारियों की बेहतरी और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 12 सूत्री प्रस्ताव पारित किए गए, जो संघ के भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर