Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तुलसी भवन में मासिक काव्य कलश आयोजित, सरदार पूर्ण सिंह की जयंती मनाई

SHARE:

  • साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा, सरदार पूर्ण सिंह को दी श्रद्धांजलि

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन और तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश” सह हिन्दी साहित्य में द्विवेदी युग के श्रेष्ठ निबंधकार सरदार पूर्ण सिंह की जयंती समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की, जबकि साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा ने इसका संचालन किया. धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने किया. इस अवसर पर संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे. दीप प्रज्वलन से शुरू हुए समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना उपासना सिन्हा ने की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में झाड़ियों से बरामद हुआ नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Gambhir Car Associate Motion Ads

तुलसी भवन में काव्य पाठ से रचनाओं को मिली नई पहचान

स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया. सरदार पूर्ण सिंह की जयंती पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए अशोक पाठक ‘स्नेही’ ने उनका साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया. काव्य कलश के दूसरे सत्र में शहर के 33 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ प्रस्तुत किया. इन साहित्यकारों में शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, नीलिमा पाण्डेय, चंदा कुमारी, बलविन्दर सिंह, डॉ. उदय प्रताप हयात, हरभजन सिंह रहबर, अजय प्रजापति, वसंत जमशेदपुरी, जय प्रकाश पाण्डेय, शकुंतला शर्मा, सुधा प्रजापति, निशांत सिंह, शुभम् पाण्डेय, विद्या शंकर, मनीष सिंह वंदन, रीना गुप्ता, माधुरी मिश्रा, राजेश चरण, शशि ओझा ‘शशि’, विमल किशोर विमल, मनीष कुमार पाठक, राजीव कुमार, हरिकिशन चावला और राजा बंका प्रमुख रहे. कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर