WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अध्यक्ष गुरमीत सिंह का ऐतिहासिक विदाई समारोह आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह यूनियन कार्यालय, टेल्को क्लब और फाउंड्री डिवीजन में आयोजित किया गया, जिसमें उनके सपरिवार को आमंत्रित किया गया था. फाउंड्री डिवीजन में सुबह 10 बजे समारोह की शुरुआत हुई, जहां यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने गुरमीत सिंह को शॉल, बुके, पगड़ी और स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया. इस मौके पर यूनियन के कमेटी सदस्य, ऑफिस बेयरर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य शामिल हुए. आरके सिंह ने कहा कि गुरमीत सिंह की समय पालन की आदत और नेतृत्व क्षमता ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा शराब दुकान लूटकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Gambhir Car Associate Motion Ads

गुरमीत सिंह के सेवानिवृत्ति पर यूनियन और प्रबंधन ने किया सम्मान

इसके बाद टेल्को क्लब में प्रबंधन द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह अपने परिवार के साथ शामिल हुए. प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ सीताराम कांडी, वीपी विशाल बादशाह, प्लांट हेड सुनील तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार, और ईआर हेड सौमिक रॉय ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. सीएचआरओ ने गुरमीत सिंह के नेतृत्व और यूनियन व प्रबंधन के बीच तालमेल के लिए उनकी सराहना की. वीपी विशाल बादशाह ने कहा कि गुरमीत सिंह और आरके सिंह का योगदान कंपनी के विकास में अमूल्य रहा है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पुराना जेल मंदिर में योग क्लास का स्थापना दिवस, महिला दिवस और नव वर्ष दीप यज्ञ के साथ मनाया गया

प्रबंधन के साथ मिलकर यूनियन ने गुरमीत सिंह को दी भावपूर्ण विदाई

विदाई समारोह का भावनात्मक पहलू तब सामने आया जब ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाला गया. यह जुलूस कंपनी गेट से शुरू होकर गुरमीत सिंह के आवास तक पहुंचा. इस दौरान गाड़ियों के काफिले में घोड़े भी शामिल थे, जो समारोह के भव्यता को बढ़ा रहे थे. लोग ढोल-नगाड़े बजाते हुए और आतिशबाजी के साथ गुरमीत सिंह को विदा करने पहुंचे. यह दृश्य समारोह का सबसे भावुक और यादगार पल बन गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : ईद त्योहार के मद्देनजर कोवाली पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च आयोजित

अध्यक्ष गुरमीत सिंह को भावपूर्ण विदाई के साथ दिया गया सम्मान

गुरमीत सिंह ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि टाटा समूह के साथ जुड़ना उनके जीवन का गर्व का पल था. उन्होंने यूनियन के महामंत्री आरके सिंह और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने अनुशासन और समय पालन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि इससे जीवन में सफलता मिलती है. कार्यक्रम के दौरान फाउंड्री डिवीजन के हेड डॉ. देवेन्द्र सिंह ने भी गुरमीत सिंह के साथ बिताए पलों की यादें साझा की. अंत में एचआर हेड प्रणव कुमार और ईआर हेड सौमिक रॉय ने भी समारोह को भावुक शब्दों में संबोधित किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर