Breaking News
Jamshedpur : DBMS कॉलेज में अंतरराज्यीय चेस-कैरम चैंपियनशिप, ओडिशा-बंगाल समेत 12 कॉलेजों ने लिया हिस्सा Petrol Attack: पेट्रोल छिड़का, फिर लगा दी आग! मायके में पत्नी की चीख से मचा हड़कंप, इलाज के दौरान मौत Fraud : ‘सोनू सूद आएंगे, पैसा लौटाएंगे’ का भरोसा… रांची में राधास्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी का आरोप Jamshedpur : बागबेड़ा में 330 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, बोलेरो जब्त, दो गिरफ्तार Jamshedpur : गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में श्री गुरुग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश दिहाड़े पर नतमस्तक हुई संगत, परसुडीह थाना प्रभारी सम्मानित Bhagalpur Land Dispute: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल! महिला ने 10 लोगों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के पीछे के सच का खुलासा करे पुलिस – सरयू राय

SHARE:

  • इस मुठभेड़ को हल्के में न ले पुलिस, कौन सी ताकतें हैं जिन्होंने अनुज को छुपाए रखा
  • स्पेशल ब्रांच और थाने को अनुज की सूचना क्यों न मिल सकीं
  • एसटीएफ गठित करें या सीबीआई से जांच करवाएं
  • यूपीएटीएस से भी सहयोग लिया जाना चाहिए

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने उत्तर प्रदेश के दुर्दांत अपराधी अनुज कनौजिया के एनकाउंटर को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. राय ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है और पुलिस को इसे बेहद गंभीरता से लेना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि कैसे अनुज कनौजिया जमशेदपुर में महीनों तक छुपा रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी? विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि इसके पीछे कुछ ताकतें हो सकती हैं जिन्होंने अनुज को जमशेदपुर बुलाया और महीनों तक छुपाए रखा. उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि इस मामले की गहराई से जांच करें ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति कर रही विशेष तैयारियां

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरयू राय ने पुलिस को चुनौती दी कि वह इस मुठभेड़ को हल्के में न ले और अनुज कनौजिया के जमशेदपुर आने के पीछे के वास्तविक मकसद का खुलासा करे. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाए तो यह आसानी से उजागर किया जा सकता है कि किसने अनुज को यहां छुपाया था और क्यों छुपाया था. राय ने यह भी सवाल उठाया कि थाना और पुलिस की विशेष शाखा को कैसे इस बात की जानकारी नहीं मिली कि एक खतरनाक अपराधी जमशेदपुर में छुपा हुआ था. उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि या तो इस मामले में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) गठित किया जाए या फिर सीबीआई से जांच करवाई जाए ताकि जांच में कोई पक्षपात न हो.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : बर्मामाइंस बीपीएम मध्य विद्यालय में शौचालय चोरी पर प्राचार्य की विधायक सरयू राय से मुलाकात

विधायक ने यूपी एटीएस से भी सहयोग लेने की बात कही और कहा कि पुलिस को यूपी एटीएस द्वारा एकत्रित की गई जानकारी को भी अपनी जांच में शामिल करना चाहिए. उन्होंने यह भी इशारा किया कि अगर अनुज कनौजिया को मार नहीं दिया गया होता तो जमशेदपुर के अपराध जगत में एक बड़ा कांड हो सकता था. राय ने कहा कि पुलिस को इस मामले में सभी पहलुओं से जांच करनी चाहिए, जैसे कि अनुज कनौजिया के संपर्क सूत्र, उसे छुपाने वाले लोग, और उसे यहां लाने की साजिश. उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर के नागरिकों को यह विश्वास दिलाना जरूरी है कि झारखंड के अंदर या बाहर का कोई भी अपराधी गिरोह यहां की कानून व्यवस्था पर हमला करने में सफल नहीं होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर