WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी में मना ” अलविदा समारोह”

SHARE:

अलविदा मनाकर 2022-25 बैच के छात्रों को दी गई विदाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी के संस्थान परिसर में ‘अलविदा दिवस’ के मद्देनजर समारोह आयोजित किया गया. इसमें संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन,उप प्राचार्य रमेश राय एवं सभी ब्रांच के शिक्षकों के साथ 2022- 25 बैच के छात्र मुख्य रूप से उपस्थित थे. समारोह का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन, उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ. इस दौरान गायन और नृत्य आदि जैसी कई मजेदार गतिविधियों का आयोजन किया गया. समारोह में संस्थान के शिक्षकगण, स्टाफ एवं कई छात्रों ने हिस्सा लिया. सर्वप्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट द्वारा प्रस्तुत नृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके बाद दृशा और ग्रुप ने अपने गायन से समा बांध दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : ट्रैफ़िक पुलिस की मनमानी खिलाफ अभियान का दूसरा दिन, गोविंदपुर अन्ना चौक में 25 सौ से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर

आयोजित समारोह में डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के सभी छात्रों की इस नए सफर में उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं तकनीकी के क्षेत्र में संस्थान का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी गई. ज्ञात हो की फाइनल ईयर के सभी बच्चे विभिन्न तकनीकी कंपनियों में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुके है. मौके पर तनीषा और ग्रुप एवं सत्या और ग्रुप के साथ साथ आकाश द्वारा प्रस्तुत गीत एवं मोहिंद्र के नृत्य ने समा बांध दिया. इसके पश्चात सभी शिक्षक गण ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपप्राचार्य रमेश राय ‘फेयरवेल स्पीच’ दिया एवं लालजी के बांसुरी की धुन ने समारोह में चार चांद लगा दिया.

इसके बाद मेकाट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट से अनिकेत एवं अनुज टूल एंड डाई से प्रियांशु एवं श्रेया कंप्यूटर से जानवी और इलेक्ट्रॉनिक से ऋषिका द्वारा स्पीच प्रस्तुत किया गया जो कि आकर्षण का केंद्र रहा. मौके पर प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए सभी छात्रों को अपने इस नई सफर में तकनीकी शिक्षा का प्रयोग कर,जीवन में अग्रसर होने की बात कही एवम् विभिन्न तकनीकी कंपनियों में अपनी जगह सुनिश्चित करने पर शुभकामनाएं प्रेषित की. मौके पर पल्लवी चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया.

समारोह में संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन,उपप्राचार्य रमेश राय के साथ संयोजक जगदीश महतो, ज्योति कुमारी, ठाकुर, शर्मिष्ठा पल्लवी चौधरी, स्मृति, रोहित कुमार सिंह, हरीश कुमार हिरेश, विवेक, नकुल कुमार, सुमन कुमार, राजीव रंजन, शिवा प्रसाद आचार्य, निरंजन कुमार,पंकज घोष, प्रीति, मिथिला, लक्ष्मण सोरेन, मंजुला, वीणा, इतिश्री, शर्मिष्ठा एवं अन्य शिक्षक गण मौजूद रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर