Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : झारखंड में सुरक्षा अभ्यास के तहत गोमिया में मॉक ड्रिल का आयोजन

SHARE:

  • आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की तैयारी और सुरक्षा का अभ्यास किया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित आइईएल में सुरक्षा अभ्यास के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों, जैसे युद्ध, हमले, प्राकृतिक आपदाओं या दंगों के समय में तैयार करना था, ताकि वे इन परिस्थितियों में सुरक्षित रह सकें और किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार हो सकें. मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर हमले की स्थिति का अभ्यास कराया गया, और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस और स्ट्रक्चर के साथ मौजूद रही, ताकि लोगों को बचाव करने के तरीके सिखाए जा सकें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सतनाम सिंह गंभीर ने पाकिस्तानी सेना द्वारा गुरुद्वारा पर हमले की कड़ी निंदा की

Gambhir Car Associate Motion Ads

नागरिकों को आपातकालीन तैयारी के लिए किया गया प्रशिक्षित

बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया कि बोकारो उपायुक्त के निर्देशानुसार गोमिया में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास का उद्देश्य आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना था, जिससे वे संकट के समय अपनी सुरक्षा और देश की संपत्ति की रक्षा कर सकें. इस मॉक ड्रिल में बोकारो जिले के जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) और एसडीओ मुकेश मछुआ ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया. साथ ही गोमिया बिडिओ महादेव महतो, गोमिया सीओ, इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार और आइईएल थाना प्रभारी ने भी मॉक ड्रिल की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पुलिस ने डकैती मामले में 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में सामान बरामद

स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग ने नागरिकों को किया प्रशिक्षित

इस मॉक ड्रिल के दौरान, क्षेत्र में शाम 6 बजे से ब्लैक आउट किया गया, ताकि नागरिकों को बिना किसी बाहरी सहायता के आपातकालीन स्थितियों में प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया जा सके. इस पूरी प्रक्रिया में सायरन की आवाज़ से लेकर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग और लोगों को युद्ध जैसी स्थिति में बचाव करने की विधियों को सिखाया गया. यह मॉक ड्रिल एक महत्वपूर्ण जन जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जो नागरिकों को संकट की घड़ी में सुरक्षा उपायों से अवगत कराता है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर