Breaking News
Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा Jamshedpur : दीपावली पर समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को श्री श्याम भक्त मंडल ने किया सम्मानित South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने के लिए झारखंड सरकार बनाए एसआईटी – डॉ दिनेश आनंद

SHARE:

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जताई सरकार की नाकामी, बालू खनन को लेकर भी कड़ा आरोप

फतेह लाइव रिपोर्टर

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ एक गंभीर समस्या बन चुकी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश के तहत राज्य सरकार को बांग्लादेशियों की पहचान और रोकथाम के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करनी चाहिए. यह मांग भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश आनंद गोस्वामी ने रविवार को घाटशिला के होटल जे एन पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में की. उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल हो चुकी है. हाल ही में मैया सम्मान योजना के दौरान कई लोगों के नाम गलत पाए गए, जो इस विफलता का एक बड़ा उदाहरण है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले की कई पंचायतों में भी इसी प्रकार के घुसपैठ के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार गंभीर नहीं दिख रही है.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : ज्ञान ज्योति एजुकेशन हब के पांच दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन

Gambhir Car Associate Motion Ads

झारखंड में अवैध घुसपैठ को रोकने की कवायद

डॉ दिनेश आनंद ने राज्य सरकार पर बालू खनन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बालू घाटों का बंदोबस्ती नहीं हो रहा है और बहरागोड़ा में खान विभाग ने अवैध रूप से बालू के संग्रहण के लिए लाइसेंस जारी किया है. उन्होंने खान विभाग को इस मामले में पूरी तरह दोषी ठहराया. उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में बालू का अवैध कारोबार जारी है, जिससे स्वर्णरेखा नदी और आस-पास के लोग बालू के ऊंचे दाम चुकाने को मजबूर हैं. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य विकास कार्यों के लिए गरीबों को निशुल्क बालू उपलब्ध कराया जाए. प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साहू, सत्य तिवारी, हाराधन सिंह, राहुल पांडे, कौशिक कुमार, साकेत अग्रवाल, बृजेश सिंह और लखन मार्डी भी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर