Giridih : डाक विभाग की लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान प्रिया को झारखंड स्तर पर मिला तृतीय पुरस्कार

SHARE:

  • डीएनए डीएवी की छात्रा मुस्कान प्रिया को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

डाक विभाग द्वारा पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ढ़ाई आखर’ विषयक लेखन प्रतियोगिता में बीएनएस डीएवी विद्यालय की नवम कक्षा की छात्रा मुस्कान प्रिया को झारखंड राज्य स्तर पर चयनित कर तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि के चलते मुस्कान को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार डाकघर अधीक्षक राजेश कुमार पाठक ने अपने कार्यालय में चेक के माध्यम से प्रदान किया. श्री पाठक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में सामाजिक समरसता और बौद्धिक क्षमता को विकसित करने का माध्यम हैं, जिससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार होता है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : स्मृति कुमारी ने मैट्रिक में हासिल किया जिला प्रथम स्थान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लेखन प्रतियोगिताओं से बच्चों में बढ़ती है रचनात्मकता और आत्मविश्वास

इस अवसर पर डाकघर के कर्मचारी दीपक कुमार, संजय सिंह तथा मुस्कान के अभिभावक नीरज कुमार सिंह भी उपस्थित थे. उन्होंने मुस्कान के इस सफल प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का आग्रह किया. मुस्कान के इस पुरस्कार से विद्यालय और परिवार दोनों में खुशी का माहौल है. इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित हो रहे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर