Sakchi Gurudwara : निशान सिंह ने किया नामांकन दाखिल, बड़ी संख्या में समर्थक लगाते रहे जयकारा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा कमेटी प्रधान पद के लिए कार्यकारी प्रधान निशान सिंह ने बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इस दौरान निशान सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारे लगाते रहे. नामांकन के साथ ही निशान सिंह अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है.

चुनाव संयोजक सतिंदर सिंह रोमी एवं सह- संयोजक श्याम सिंह ने बताया कि निशान सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है. इससे पूर्व निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ सतनाम-वाहेगुरू जाप और चौपाई साहिब का पाठ करते हुए गुरुद्वारा साहिब कार्यालय पहुंचे और मत्था टेककर गुरु घर और संगत का शुकराना अदा किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपरांत संयोजक सतिंदर सिंह रोमी और सह-संयोजक श्याम सिंह को सिख समाज के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में नामांकन प्रपत्र सौंपा. नामांकन दाखिल करने के बाद निशान सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि वे केवल संगत के प्रतिनिधि हैं और उनके भरोसे ही इस चुनाव में उतरे हैं.

निशान सिंह के समर्थन में परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, खजान सिंह, इंद्रजीत सिंह निक्कू, सतबीर सिंह गोल्डू, सन्नी सिंह, त्रिलोचन सिंह टोची, बलबीर सिंह धजल, जसबीर सिंह गांधी, सुरजीत सिंह चीते, रणधीर सिंह, गुरपाल सिंह, सतपाल सिंह राजू, जसपाल सिंह जस्से, रमन सिद्धू, ताज सिंह, जगमिंदर सिंह काके, मोनी सिंह रंधावा समेत करीब चार सौ समर्थक शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर