WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : तेनुघाट में पिट्स मॉर्डन हाई स्कूल की लापरवाही से 14 वर्षीय छात्रा आरोही रानी का निधन

SHARE:

  • स्कूल प्रबंधन की अनदेखी से बढ़ी छात्रा की बीमारी, अस्पताल में तोड़ा दम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पिट्स मॉर्डन हाई स्कूल गोमिया के एनसीसी कैंप के दौरान छात्रा आरोही रानी की अनदेखी और लापरवाही की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. 14 वर्षीय आरोही रानी, जो क्लास नौ की छात्रा थी, पिछले सप्ताह हजारीबाग में स्कूल के एनसीसी कैंप में शामिल हुई थी. परंतु कैंप में किसी भी शिक्षक की उपस्थिति नहीं थी, जिससे छात्रा की तबियत खराब होने पर भी सही देखभाल नहीं हो सकी. 21 और 22 मई को उसकी सेहत बिगड़ने लगी, लेकिन स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण इलाज में देरी हुई. अंततः 23 मई को उसे ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 29 मई को उसकी मौत हो गई. आरोही रानी तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव की पुत्री थीं. इस दुखद खबर से तेनुघाट और आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : जुगसलाई राम टेकरी स्कूल रोड बजाज अगरबत्ती कंपनी में नकली हाई वोल्टेज अगरबत्ती बनाने का खुलासा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छात्रा की मृत्यु से समुदाय में भारी शोक

आरोही रानी के निधन पर तेनुघाट के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर श्रद्धांजलि दी. स्कूल प्रबंधन की इस घोर लापरवाही को लेकर छात्राओं के परिजन और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है. पिछले वर्ष भी इसी स्कूल के एनसीसी कैंप में छात्र मनन श्रेष्ठ के साथ लापरवाही हुई थी, लेकिन वह जीवन बचाने में सफल रहे थे. इस बार हुई छात्रा की मौत ने स्कूल की सुरक्षा और देखभाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों को सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियों को रोका जा सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर