WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग से मिलकर 13 प्रमुख जनहित मांगों का किया समाधान हेतु आग्रह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के डीजीएम सुधीर कुमार से मिला और बिजली से जुड़ी जनहित की 13 गंभीर समस्याओं का मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से जर्जर तार, जर्जर पोल, ट्रांसफार्मर के लोड बढ़ाने, केबल तार से बिजली सप्लाई देने, और विधुत कर्मचारियों के संवेदनशील व्यवहार पर जोर दिया. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि बिरसानगर, बागुननगर, बागुनहातु, बारीडीह बस्ती, प्रेमनगर और लक्ष्मीनगर में बार-बार लोडशेडिंग हो रही है, जिससे जनता को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि जिन एजेंसियों ने बिजली व्यवस्था की देखरेख की है, उनसे सुधार कराए जाएं. इसके अलावा बिजली के तार पेड़ के पास लगे होने से शार्ट-सर्किट की समस्या भी गंभीर है. उन्होंने ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने और बिलिंग एजेंसियों द्वारा सही बिलिंग सुनिश्चित करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी चुनाव हुआ और भी पेचीदा, चुनाव प्रक्रिया फिर से शुरू

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतिनिधिमंडल ने धालभूमगढ़ के NH-33 मार्ग पर बिछाए गए 33 KVA केबल के बावजूद बिजली सप्लाई न होने को भी गंभीर मुद्दा बताया. मांग पत्र में माधवपुर ग्राम पंचायत में 63 KVA ट्रांसफार्मर को 100 KVA से बदलने का अनुरोध किया गया. आजाद नगर रोड के कई पोल जर्जर हालत में हैं, जिन्हें तत्काल बदला जाना चाहिए. बजरंगी बगान व लक्ष्मीनगर में अंडरग्राउंड केबलिंग हो चुकी है, लेकिन घरों में खुले तार से बिजली दी जा रही है, जो खतरनाक है. भुइयाडीह नंदनगर कब्रिस्तान के पीछे की बस्ती और बाबूडीह स्वर्णरेखा बस्ती में सीमेंट पोल और केबल तार की अति आवश्यकता को लेकर भी पत्र में उल्लेख है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस

चाकुलिया क्षेत्र के बिरसा चौक से बैंक ऑफ बड़ौदा तक केबल तार बार-बार जलने की समस्या का भी प्रतिनिधिमंडल ने जिक्र किया. बिजली पोल सड़क के बीच लगे होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, जिसे हटाकर सड़क के किनारे लगाया जाए. चाकुलिया के गुडगुडिया पाड़ा में 25 KVA ट्रांसफार्मर लगवाने, शिशु मंदिर स्कूल एवं मनोहर लाल स्कूल गोड पाड़ा में बिजली तार ऊपर उठाने की भी मांग की गई है. इस क्षेत्र में बिजली बाधित होने पर कोई अधिकारी फोन नहीं उठाते, इस पर सुधार की भी बात कही गई. प्रेमनगर रोड नंबर-2 में केबल तार लगाए जाने के बावजूद नंगे तार से बिजली दी जा रही है, जो अत्यंत चिंतनीय है.

इसे भी पढ़ें : CORONA UPDATE : कोल्हान में कोरोना का पहला मामला आया सामने, जमशेदपुर की महिला पाई गई संक्रमित

उत्तरी किताडीह पंचायत के किताडीह ग्वालापट्टी लोहिया भवन के पास 100 KVA ट्रांसफार्मर लगाने और ग्वालापट्टी, न्यू कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड, जमुना विला क्षेत्र में जर्जर पोल बदलकर केबल तार लगाने की भी मांग की गई. जुगशालाई वाटर फिल्टर प्लांट और बागबेड़ा इंटक वेल के लिए अलग-अलग फीडर से बिजली लाइन देने का आग्रह किया गया ताकि लोडशेडिंग के दौरान मोटर पंप चालू रह सकें और पानी की सप्लाई निरंतर बनी रहे. इस बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, के के शुक्ल, राजकिशोर यादव, शफी अहमद खान, रजनीश सिंह, अरुण कुमार सिंह, अमर कुमार मिश्र सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर