Jamshedpur : नए एसएसपी पीयूष पांडेय का भव्य स्वागत, अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ से किया गया सम्मानित

SHARE:

  • समाजसेवी करनदीप सिंह ने सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा पर जोर देते हुए एसएसपी से सहयोग मांगा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आज जमशेदपुर में नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री पीयूष पांडेय का भव्य स्वागत किया गया. स्वागत समारोह में समाजसेवी करनदीप सिंह, महानंद बस्ती जिला मंत्री मुन्ना देवी, सुमन गुप्ता एवं विजय झा उपस्थित थे. करनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ एसएसपी को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने सरकारी विद्यालयों के प्रति विशेष ध्यान देने की बात कही और बताया कि वे विद्यालय प्रबंधन समितियों के जनप्रतिनिधि हैं.

इसे भी पढ़ें : Sindri : बीआईटी सिंदरी के प्रयास इंडिया के छात्रों ने सीबीएसई और जेएसी बोर्ड परीक्षाओं में किया शानदार प्रदर्शन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नए एसएसपी के प्रशासनिक कार्यों पर नजर, सुरक्षा में सुधार की उम्मीद

करनदीप सिंह ने कहा कि कई सरकारी विद्यालयों में बंद होने के बाद चोरी और अड्डेबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है. इस पर एसएसपी पीयूष पांडेय ने सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि वे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं और बच्चों की छुट्टी के समय विशेष ध्यान रखा जा रहा है. इस कदम से विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर