Jamshedpur : एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी के 11 छात्रों का केबलिंग हार्नेस कंपनी मे चयन, तीन लाख के पैकेज पर लॉक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी में बीते दिनों केबलिंग हार्नेस कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया, जिसमें 11 छात्रों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया. सर्वप्रथम कंपनी द्वारा रिटन टेस्ट जिसमें डिप्लोमा इनइलेक्ट्रॉनिक्स एंड एंबेडेड सिस्टम के 11 छात्रों को चुना गया, फिर इंटरव्यू राउंड के साथ छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा को परखा गया. उपर्युक्त परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 11 छात्रों को पुणे स्थित केबलिंग हार्नेस कंपनी द्वारा चयनित किया गया.

छात्रों की सफलता एवं मेहनत से पूरा संस्थान गौरवान्वित है. सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के हैं. कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स और एंबेडेड सिस्टम के 11 छात्र को पुणे स्थित शाखा के लिए चुना गया. पूरे कैंपस सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अभिषेक, आर्यन सिंह, आशुतोष हर्ष कुमार, स्वर्णजीत, प्रियांशु, अमित रॉय, अभिजीत दत्ता, शिवम कुमार, मोहित सिंह एवं अंजलि कुमारी ने अपनी जगह इस कंपनी में सुनिश्चित की. सभी चयनित छात्र बैच 2022-25 के हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्राचार्य प्रीता जॉन के साथ उप प्राचार्य रमेश राय ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. सभी प्रशिक्षक गण छात्रों के परिश्रम एवं सफलता से अत्यंत ही गौरान्वित महसूस कर रहे हैं. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा सिंह एवं मिथिला महतो ने सहयोग किया. छात्रों की उपलब्धि पर हिरेश, वरुण कुमार, पल्लवी, शर्मिष्ठा समेत अन्य शिक्षकगण ने भी शुभकामनायें दी. प्रशाशनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर