WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : 5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

SHARE:

कुल 45 स्थानों पर नदी पूजन का आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन, आईआईटी (आईएसएम) और देवनद दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे. युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने यह जानकारी दी. वह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के साथ शनिवार को राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे.

अंशुल शरण ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि दामोदर महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम बोकारो जिले के तेलमच्चो में होगा. तेलमच्चो में राज्यपाल शाम पांच बजे कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करेंगे. वह तेलमच्चो में दामोदर नद की पूजा-अर्चना करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय करेंगे.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अंशुल शरण ने बताया कि दामोदर महोत्सव में सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड और दामोदर घाटी निगम की भी सहभागिता होगी. इसके अलावा इस साल पूरे झारखंड में 45 स्थानों पर दामोदर महोत्सव का आयोजन होगा. दामोदर नद के उद्गम स्थल चूल्हा पानी से पंचेत डैम के बीच में कई आयोजन होंगे. इस दौरान नद पूजन, संगोष्ठी, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर