Jamshedpur : प्रतिभाओं का सम्मान कर “ ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन” ने किया सराहनीय कार्य – अमरप्रीत सिंह काले

SHARE:

ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के लिए होते हैं प्रेरणा का बूस्टर डोज़

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा आईसीएसई व सीबीएसई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 43 विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मान दिया गया. समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा “प्रतिभा को पहचान देना और उसका सम्मान करना न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायी और प्रेरित नागरिक भी बनाता है. यह कार्यक्रम युवाओं को उड़ान देने वाला है.”

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर आधुनिक पॉवर के वाइस प्रेसिडेंट राजेश शर्मा ने कहा “विद्यार्थियों की प्रतियोगिता किसी और से नहीं, स्वयं से होनी चाहिए. जिस दिन वो खुद को जीतना सीख जाएंगे, उस दिन पूरी दुनिया उनके कदमों में होगी.” फेडरेशन अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा “बच्चों को सम्मानित करते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो स्वयं को सम्मानित कर रहे हों. यही तो सच्चा सामाजिक संतुलन है.”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री अमरप्रीत सिंह काले राजेश शर्मा को फेडरेशन द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. सभी प्रतिभाशाली छात्रों को काले, शर्मा, बृज भूषण सिंह और सतनाम सिंह गंभीर द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सोनारी गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष तारा सिंह, टूईलाडूंगरी गुरुद्वारा के रणजीत सिंह, अवतार सिंह, मनजीत सिंह गिल, दिलबाग सिंह, महिंदर सिंह भुई, इंद्रपाल सिंह भाटिया, मनदीप सिंह शैंकी, अमरजीत सिंह, मनमीत लूथरा, परविंदर सिंह भाटिया, मनवीर सिंह कंग, नानक सिंह, राघवेंद्र सिंह, रुपेश शर्मा, जोगिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर