Breaking News
Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा Jamshedpur : दीपावली पर समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को श्री श्याम भक्त मंडल ने किया सम्मानित South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : पेटरवार में श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ की निकाली गई भव्य कलश यात्रा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत के मंदिर टोला में आयोजित पंचदिवसीय श्री श्री 1008 श्री महारुद्र महायज्ञ सह शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर दिन सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकल गया. यह महायज्ञ का आयोजन 2 जून से 6 जून तक यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे. वहीं दिन सोमवार को प्रात भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने माथे और कलश धारण कर मंदिर टोला से प्रारंभ होकर गंगेश्वर महादेव मंदिर, तेनु चौक, एन एच 23 होते हुए बैंक मोड़, बाजार टांड़, मठटोला, बक्सी टोला, खत्रीटोला दुर्गा मंदिर होते हुए राजा तालाब पहुंच कर पंडितों नरेश कुमार पांडेय के द्वारा पूरे विधि विधान एवं मंत्र उच्चरणो के साथ कलश में जल भराय का कार्यक्रम किया गया.

पुनः कसमार रोड होते हुए यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना एवं परिक्रमा कर कलश को स्थापित किया गया. इस कलश यात्रा में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, बविता देवी जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, पेटरवार मुखिया और बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति भी शामिल हुए. जन-प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह का आयोजन से क्षेत्र के लोगों को अध्यात्म के प्रति सकारात्मक ऊर्जा जागृत होती है, यज्ञ समिति एवं पेटरवार एवं बुंडू की जनता को इस भव्य कार्यक्रम के लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं. इस कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और भक्ति गीतों के साथ पुरुष श्रद्धालु बैंड-बाजे और हर हर महादेव, जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया. पंडाल में यज्ञ समिति के द्वारा शरबत एवं प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. वहीं महायज्ञ के दौरान हवन, पूजन, आरती, प्रवचन, भंडारा, कलश स्थापना और मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी की जायेगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

यज्ञ का समापन 6 जून को शिव परिवार, राधे-कृष्ण, माता महाकाली आदि देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा, शोभायात्रा एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या, भक्ति जागरण के साथ किया जाएगा. इस अवसर पर प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने में या कमेटी एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर