Breaking News
Jamshedpur : दीपावली पर समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को श्री श्याम भक्त मंडल ने किया सम्मानित South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Seraikela : कुचाई के तोड़ागडीह गांव में जनता दरबार : विधायक और उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

SHARE:

  • जनता दरबार में उठे सड़क, पेयजल व बिजली सहित विभिन्न समस्याओं के मुद्दे
  • विभागीय स्टॉल से लाभुकों को मिला लाभ, प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्र में की बैठक

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कुचाई प्रखंड के छोटा सेगोई पंचायत के तोड़ागडीह गांव में बुधवार को आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, डिग्री कॉलेज, पेयजल, बिजली, गांधी चबूतरा और स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दे उठाए. जनता दरबार में मौजूद विभागों के स्टॉल के माध्यम से कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया, जबकि बाकी मामलों के लिए उपायुक्त ने समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जिला और प्रखंड स्तर पर जो भी समस्याएं हल हो सकती हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि राज्य स्तर की आवश्यकताओं के लिए समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जिला परिषद की बैठक में हंगामा, पदाधिकारियों और जिप सदस्यों में तीखी बहस

Gambhir Car Associate Motion Ads

जनता दरबार में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

कार्यक्रम के बाद विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम राय सिंदरी के पहाड़ी क्षेत्र पहुंची. यहां ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना गया, जिस पर उपायुक्त ने तत्काल समाधान का भरोसा दिलाया. विभिन्न विभागों ने भी लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और ग्रामीण योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें. उन्होंने पदाधिकारियों को भी समस्याओं के निष्पादन में ईमानदारी और तत्परता बरतने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : जयनंदन स्मृति वन : पर्यावरण सुरक्षा और आयुर्वेदिक पौधों का अनूठा संगम

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सौंदर्यीकरण योजना के तहत जल्द होगा सड़क निर्माण

विधायक दशरथ गागराई ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सौंदर्यीकरण योजना के तहत संबंधित गांव की सड़क का टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है और शीघ्र ही इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर में लगे विभागीय स्टॉलों से योजनाओं का लाभ उठाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. इस मौके पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, डीआरडीए निदेशक डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला परिवहन एवं शिक्षा पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, प्रमुख गुड्डी देवी सहित अन्य विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर