Jamshedpur : बारीडीह में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बारीडीह विद्यापति नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर दिव्यांशु पाल आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया. घटना बुधवार की शाम चार बजे की है. वह तार कंपनी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोर दिव्यांशु पाल सिदगोड़ा मैदान के पास पेड़ के नीचे बैठा थाइस दौरान तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उससे झटका लगा.

आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने किशोर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी एमजीएम पहुंचे और किशोर को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया. जहां पर किशोर का इलाज चल रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर