Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी, BJD नेता पिनाकी मिश्रा संग विदेश में रचाया ब्याह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में शादी कर ली है. उन्होंने एक निजी समारोह में बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी की. पिनाकी बीजू जनता दल से चार बार सांसद रह चुके हैं. वह पहली बार 1996 में सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2009 से 2019 तक सांसद रहे. महुआ और पिनाकी की शादी की वायरल तस्वीर में दोनों को एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है. इस दौरान महुआ ने गोल्ड और हल्के पिंक रंग की साड़ी पहनी है. हालांकि, शादी को लेकर अभी दोनों की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है.

12 अक्टूबर 1974 को असम में जन्मी महुआ ने इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. वह 2010 में ममता बनर्जी की टीएमसी में शामिल हो गई थीं. मोइत्रा ने 2019 में पहली बार 2019 में सांसद चुनी गई थीं. इसके बाद 2024 में भी वह सांसद चुनी गईं.
टीएमसी की तेज-तर्रार और अपने दमदार भाषणों के लिए लोकप्रिय महुआ बंगाल के कृष्णानगर से दो बार की सांसद हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कौन हैं महुआ मोइत्रा के पति?
महुआ मोइत्रा के पति पिनाकी मिश्रा बीजेडी के कद्दावर नेता हैं. उनका जन्म 1959 में हुआ था. वह पहली बार 1996 में सांसद चुने गए थे. उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी को हराया था.
पिनाकी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. उनका लगभग तीन दशकों का लंबा राजनीतिक और लीगल करियर है. वह कई हाई प्रोफाइल समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर