Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : भारत सरकार ऑपेरशन ब्लू स्टार से सम्बंधित सरकारी दस्तवेजों का खुलासा करे: गंभीर

SHARE:

फेडरेशन ने दी ऑपेरशन ब्लू स्टार के शहीदों को श्रद्धांजलि

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जून न 1984 में सचखंड श्री हरिमंदर साहिब ओर अकाल तख्त साहिब पर केंद्र सरकार के आदेश पर भारतीय फौज द्वारा किये गए फौजी हमले के दौरान शहीद हुए सिखों को ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन और पंजाबी कॉलोनी की संगत ने श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीद हुए सिखों की याद अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत अरदास कर श्रधांजलि अर्पित की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि जून 1984 में जालिम केंद्र सरकार द्वारा करवाये गए हमले को सिख कौम कभी नहीं भूल सकती. उन्होंने कहा कि हमले में हजारो की गिनती में बेकसूर सिखों ने शहादत दी जिनको सिख कौम हमेशा याद करती है. सतनाम सिंह गंभीर, मनदीप सिंह, शंकी, रौनक सिंह सचदेव, विवेक सिंह ने कहा कि जिस तरह इंग्लैंड सरकार ने 1984 के फौजी हमले से सम्बंधित दस्तवेजों को जारी किया है.

ठीक उसी तरह केंद्र सरकार जून 1984 में सरकार के आदेश पर श्री हरमिन्दर साहिब पर किये भारतीय फौज द्वारा किये गए हमले के सरकारी दस्तावेज जारी करे. इस दौरान जसपाल सिंह छाबड़ा ने कीर्तन गायन किया और विवेक सिंह ने कथा की और ऑपरेशन ब्लू स्टार की हुई घटना को संगत को अवगत करवाया. इस दौरान हरजीत सिंह, संदीप सिंह, रंगीत सिंह, मनजीत सिंह, नमनजोत सिंह, अमरजीत सिंह, हैप्पी सिंह, प्रदीप सिंह, हरजीत सिंह चावला, रोशन सिंह, रविन्द्र सिंह, महेंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर