Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur/Potka : छोटाबंदुआ गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

  • ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझा, लगाया नीम और आम के पेड़

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेंतला पंचायत अंतर्गत छोटाबंदुआ गांव में डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया. बताया गया कि अत्यधिक पेड़ कटाई और पहाड़ों के नष्ट होने के कारण हम प्रतिवर्ष सूखा और बाढ़ जैसी आपदाओं का सामना करते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान और प्राण हानि भी होती है. पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. इस दिन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाना तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजादनगर पुलिस ने पारडीह चौक के पास प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो को गिरफ्तार किया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र छोटाबंदुआ के पास एक नीम का पेड़ और जुड़ी पंचायत के पावरु गांव में एक आम का पेड़ लगाया गया. इस कार्यक्रम में तेंतला पंचायत के मुखिया अमृत माझी, डालसा के पीएलवी चयन कुमार मंडल, छाकु माझी, सविता सोरेन, बसंती सरदार, कुरुमीता मुर्मू, सरिता सोरेन, राजेश माहली, ललिता पुरान, गौतम सरदार और मैदी मुर्मू समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर