Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

चिनाब ब्रिज का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर बनी चिनाब ब्रिज का उद्धाटन किया है. जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रधानमंत्री ने बड़ी सौगात दी है. चिनाब ब्रिज से तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें प्रधानमंत्री हाथ में तिरंगा लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं, जहां वे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. चिनाब पुल, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज, कश्मीर घाटी को पूरे भारत से हर मौसम में रेल संपर्क प्रदान करेगा और कटरा-श्रीनगर यात्रा का समय कम करेगा. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये प्रधानमंत्री का कश्मीर का पहला दौरा है. यहां वह 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने आए हैं.

इस पहल से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और कहा गया कि ‘दिल की दूरी और दिल्ली की दूरी कम होगी’. इस दौरे से क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. यह पुल एफिल टावर से भी ऊंचा है और इसे भारत की इंजीनियरिंग ताकत का प्रतीक माना जा रहा है. इसे बनाने में करीब 1500 करोड़ की लागत आई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएसबीआरएल (उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक) परियोजना पर एक एक्सहिबिशन (प्रदर्शनी) देखने के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से बातचीत करते नजर आए. साथ ही उन्होंने परियोजना पर काम करने वाले लोगों के साथ भी बातचीत की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर