Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : कदमा थाना रिश्वत कांड में जांच तेज, पीड़िता ने सिटी एसपी को दिए डिजिटल साक्ष्य

SHARE:

  • भाजपा नेता अंकित आनंद ने जांच में शीघ्रता पर जताया आभार, पूरे थाना सिस्टम की जांच की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के कदमा थाना में एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है. शुक्रवार को पीड़िता ने अपने भाई के साथ सिटी एसपी से मुलाकात कर विस्तृत बयान दर्ज कराया. इस दौरान उसने सब-इंस्पेक्टर द्वारा की गई व्हाट्सएप कॉल और चैट संदेशों के डिजिटल साक्ष्य भी प्रस्तुत किए. सिटी एसपी ने कहा कि वे मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं जांच कर रहे हैं. वहीं, साकची के महिला थाना में पीड़िता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न व अवैध संबंध के आरोपों को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है. महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता को FIR की निशुल्क प्रति सौंप दी.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में भारतीय रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रिश्वत कांड में डिजिटल साक्ष्य ने बढ़ाई जांच की गति

इस मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद ने बुधवार रात ट्विटर पर कदमा थाना के भ्रष्टाचार मामले को उठाकर मुख्यमंत्री, डीजीपी और जमशेदपुर एसएसपी से हस्तक्षेप की मांग की थी. इसके बाद एसएसपी ने तुरंत जांच के निर्देश दिए और सिटी एसपी ने गुरुवार से ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी. शुक्रवार को अंकित आनंद ने फिर ट्वीट कर FIR दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री, एसएसपी और सिटी एसपी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने सुझाव दिया कि जांच केवल एक सब-इंस्पेक्टर तक सीमित न रहे, बल्कि कदमा थाना के पूरे सिस्टम की जांच होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने पिछले तीन दिनों के सभी CCTV फुटेज जब्त करने और रिश्वत की मांग किसके दबाव में हुई इसका खुलासा करने की मांग की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर