Breaking News
Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा ₹57 हजार का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : 6 दिवसीय पंचकर्म योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का विधिवत समापन

SHARE:

  • हरिद्वार से आए वैद्य के निर्देशों पर 50 से अधिक लोगों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के मोंगिया स्कूल में पिछले छह दिनों से चले आ रहे पंचकर्म योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुक्रवार को समारोहपूर्वक विधिवत समापन हुआ. इस अवसर पर प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस शिविर का आयोजन भारत स्वाभिमान मंच और पतंजलि परिवार के सहयोग से किया गया था. हरिद्वार से आए वैद्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश वैष्णव और उनकी टीम ने योग, खान-पान, और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. करीब 50 से अधिक लोगों ने इस शिविर में हिस्सा लेकर योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाई.

इसे भी पढ़ें : Giridih : अवैध अंग्रेजी शराब से लदी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलटी, तस्कर बाल-बाल बचे

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

योगा शिविरों से स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद

भारत स्वाभिमान मंच के गिरिडीह जिला प्रभारी नवीन कान्त सिंह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जो लोग हरिद्वार नहीं जा सकते थे, उनके लिए यह शिविर स्वास्थ्य लाभ का अच्छा माध्यम साबित हुआ. उन्होंने विशेष रूप से डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया का धन्यवाद किया, जिनके नेतृत्व में यह शिविर सफल रहा. वहीं, पतंजलि परिवार के मुख्य संरक्षक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि उन्होंने स्वयं छह दिनों तक शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ अनुभव किया. उन्होंने सभी से नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में भारतीय रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर आयोजित

पतंजलि परिवार के सहयोग से गिरिडीह में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत स्वाभिमान मंच के जिला प्रभारी नवीन कान्त सिंह, मुख्य संरक्षक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, सूरजकांत मंडल, रामपुकर सिंह, अरिंदम घोषाल, पुष्पा शक्ति, सिकंदर गोप सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का योगदान रहा. शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने योग, पंचकर्म और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए स्वस्थ जीवन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर