Breaking News
Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा ₹57 हजार का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बकरीद को लेकर जिला पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शनिवार को बकरीद के मद्देनजर आम लोगों में विश्वास जगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से मानगो में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों एवं जिला पुलिस के जवान क्षेत्र के सभी संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरे. मानगो गांधी मैदान से निकला फ्लैग मार्च दाईगुट्टू होते हुए मानगो चौक पहुंच कर संपन्न हुआ. बताते चलें कि शनिवार, 7 जून को बकरीद शांति पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं.

इसके लिए शहर के संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला पुलिस बल को बकरीद के मद्देनजर सतर्कता बरतने के साथ ही शांति एवं सद्भाव बनाये रखने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है. शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद संपन्न कराने के उद्देश्य से ही शुक्रवार अपराह्न मानगो में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसमें शामिल वरीय पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने मानगो के संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरे ताकि आम लोगों में विश्वास की भावना बढ़े. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि बकरीद के मद्देनजर जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं. पुलिस कंट्रोल व पुलिस बल को आगामी तीन दिनों तक सतर्कता एवं संवेदनशील इलाकों में सतत चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा आम लोगों के लिए भी सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ पोस्ट नहीं डालने या कोई भ्रामक पोस्ट दिखने पर तुरत पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी गई है.

उन्होंने बताया कि बकरीद शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस हर पल शहर वासियों के साथ तत्पर है.उन्होंने बताया कि जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, इसके साथ ही लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च का आयोजन किया जा रहा है. फ्लैग मार्च में एसएसपी पीयूष पांडेय, एसपी कुमार शिवाशीष एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर