WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा कमांड एरिया में संपत्ति रजिस्ट्री पुनः शुरू करने की मांग हुई तेज

SHARE:

विधायक पूर्णिमा साहू ने निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टाटा कमांड एरिया, जमशेदपुर में दुकान, मकान, जमीन और फ्लैट्स की रजिस्ट्री प्रक्रिया के वर्षों से बंद रहने पर उत्पन्न समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. यह पत्र सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पत्र के आधार पर लिखी गयी है, जिसमें चैंबर ने क्षेत्र में रजिस्ट्री प्रक्रिया के ठप होने से नागरिकों और व्यापारियों को हो रही असुविधा को दर्शाते हुए विधायक पूर्णिमा साहू से हस्तक्षेप की मांग की थी.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया के बंद होने से संपत्ति खरीद-बिक्री के लिए आम नागरिकों में अनिश्चितता का माहौल है एवं निर्माण गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं. इससे क्षेत्र का विकास कार्य अवरुद्ध होने के साथ-साथ राज्य सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान हो रहा है. पहले टाटा कमांड एरिया में संपत्तियों का निबंधन सुचारु रूप से होता था, लेकिन हाल के वर्षों में यह प्रक्रिया पूरी तरह स्थगित है. पूर्णिमा साहू ने मंत्री से आग्रह करते हुए मांग किया है कि इस गंभीर मुद्दे की जांच कर टाटा कमांड एरिया में रजिस्ट्री प्रक्रिया को यथाशीघ्र पुनः शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर