Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : संविधान की रक्षा ही भारत की रक्षा है, इसे मिटने नहीं देंगे – आनंद बिहारी दुबे

SHARE:

  • गाड़ीवानपट्टी में कांग्रेस का नुक्कड़ सभा आयोजन, भाजपा सरकार पर कड़ी टिप्पणी
  • कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की नीतियों को लेकर किया साझा विरोध प्रदर्शन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिले के गाड़ीवानपट्टी स्थित किताडीह में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर टाटानगर मंडल कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि आनंद बिहारी दुबे ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार लगातार भारतीय संविधान में बदलाव करने का प्रयास कर रही है, जिसे वे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि संविधान का निर्माण डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर किया था, इसलिए इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ समाज हित में अनुचित होगी.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : कुचाई सीएचसी और कल्याण अस्पताल का उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कांग्रेस का भाजपा पर आरोप : संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं होने देंगे

उन्होंने भाजपा सरकार की संवैधानिक संस्थाओं के निजी स्वार्थ में दुरुपयोग और सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर भी आपत्ति जताई. साथ ही, उन्होंने बेरोजगारी, विशेषकर रेलवे में तीन लाख से अधिक वैकेंसी रोकने की कड़ी आलोचना की. प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कारण देश में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है. मंडल पर्यवेक्षक सुरज मुंडा ने महंगाई को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि भाजपा सरकार के शासन में हर घर का बजट टूट रहा है. प्रदेश सचिव खगेनचंद्र महतो ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में चिकित्सा और शिक्षा अत्यंत महंगी हो गई है, जिससे आम जनता परेशान है. उन्होंने भाजपा सरकार के प्रति सभी को सावधान रहने का आह्वान किया. सभा में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी गुरुद्वारा में हंगामा, प्रधान तारा सिंह ने दिया इस्तीफा, देखें – Video

महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का भाजपा सरकार को चेतावनी

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रदेश सचिव खगेनचंद्र महतो, मंडल पर्यवेक्षक सुरज मुंडा, नारायण डे, अपर्णा गुहा, नलिनी सिन्हा, अमर कुमार मिश्र, अंकुश बनर्जी, सुल्तान अहमद, राजनारायण यादव, मनोज कुमार मन्नू, कमालुद्दीन मंडल प्रवक्ता, राजेश पात्रो, राजेश साह, मोहम्मद हाफिज, अरुण सिंह, राजेश यादव, अजय सिंह, सुनीता तिर्की समेत कई कांग्रेसजन और आम जनता उपस्थित थे. उन्होंने मिलकर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की और आगामी चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर