Breaking News
Special Kirtan Darbar in Jamshedpur : श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गुरमत समागम Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को जाड़े में बंद करने के विरोध में सिख संगत ने उठाई आवाज Announcement of agitation against the Railways : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के बार-बार रद्द होने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, CGPC कार्यालय में रविवार को बुलाई गई विशेष बैठक Britain : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਡਿਪਲੋਮੈਟਿਕ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੇ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਬ੍ਰਿਟੇਨ, ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਧਿਆ ਦਬਾਅ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ Delhi : ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਪਤਿਤਪੁਣੇ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆ ਰਹੀ ਨੌਜੁਆਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀ ਰੌਸ਼ਨੀ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : हल्दीपोखर में तीन दिवसीय शिव गाजन पर्व धूमधाम से संपन्न

SHARE:

  • विधायक संजीव सरदार ने भक्तों के साथ की झूलन यात्रा में भागीदारी, क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामनाएं

फतेह लाइव रिपोर्टर

पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में शिव पूजा गाजन पर्व समिति द्वारा बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु तीन दिवसीय शिव गाजन पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. पर्व के पहले दिन शनिवार को भक्तों ने कठोर व्रत रखकर मां पार्वती के अंश माने जाने वाले यात्रा घट को स्थापित किया. रविवार शाम को 800 से अधिक भक्तों ने हल्दीपोखर कमल तालाब में स्नान कर शिव जी की झूलन एवं जामडाली लेकर जोरदार नारे लगाते हुए यात्रा निकाली. इस यात्रा का मार्ग हल्दीपोखर दुर्गा मंदिर से रंकनी मंदिर होते हुए वापस शिव मंदिर तक था. मुख्य अतिथि एवं पोटका के युवा विधायक संजीव सरदार ने भक्तिभाव के साथ झूलन यात्रा में भाग लिया और क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संत जॉन एंबुलेंस टाटा ब्रिगेड झारखंड स्टेट सेंटर की वार्षिक बैठक सम्पन्न

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शिव गाजन पर्व की भव्य झूलन यात्रा में हजारों भक्तों ने भाग लिया

रात 9 बजे भक्तों ने शिव जी की साज-सज्जा में गोरियां भार लाकर भगवान का पूजन किया, जिसे शिव जी का अंश माना जाता है. इसके पश्चात रविवार की रात में छऊ नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें रात भर शिव जागरण चलता रहा. पर्व के तीसरे दिन प्रातः पाट आने के बाद इस धार्मिक आयोजन का समापन हुआ. इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार के साथ चंद्रावती महतो, बबलू चौधरी, ओमप्रकाश गुप्ता, देव पालित सहित समिति के अध्यक्ष सुनील मुंडा, सचिव रामलाल गोप, कोषाध्यक्ष सुब्रतो पालित एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर