Breaking News
South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भुईयाडीह में कांग्रेस संगठन सृजन पर जोर, समस्याओं के समाधान के लिए अभियान

SHARE:

  • प्रदेश सचिव ने संगठन मजबूत बनाने और जनता की समस्याएं दूर करने के लिए निर्देशित किया
  • कांग्रेस की पदयात्रा से जागरूकता फैलाने की रणनीति, संगठन को मजबूत बनाने के प्रयास

फतेह लाइव रिपोर्टर

साकची प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भुईयाडीह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव ने की. बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं प्रखण्ड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर संगठन सृजन अभियान चला रही है. इसका उद्देश्य प्रखण्ड एवं मण्डल कमिटी को पुनर्गठित कर सभी सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी देना है. उन्होंने कहा कि ये कमिटियां जनता की समस्याओं को संकलित कर पार्टी को सूचित करेंगी, ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके. बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने पानी की सप्लाई, पाईप लाइन बिछाने, बिजली की समस्याएं, तथा साफ-सफाई की व्यवस्था जैसी कई जनहित की मांगें उठाईं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संत जॉन एंबुलेंस टाटा ब्रिगेड झारखंड स्टेट सेंटर की वार्षिक बैठक सम्पन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads

जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का संकल्प

इस पर जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित क्षेत्रों से आवेदन पत्र लेकर उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल विभागीय अधिकारियों को सौंपेगा ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो. बैठक में आगामी 9 जून को संविधान बचाओ पदयात्रा की जानकारी दी गई, जो सुबह 7 बजे भुईयाडीह के आदर्शनगर, मॉडल रक्षा काली मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी. इसमें जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे सहित कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे. इस अवसर पर प्रदेश सचिव सामंता कुमार, एल बी सिंह, मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव, राहुल गोस्वामी, प्रकाश जायसवाल, दीपक मिश्रा, अमन जयसवाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु मिलकर काम करने पर जोर दिया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर