Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Ranchi Divoson : RPF हटिया पोस्ट एवं फ्लाइंग टीम रांची ने चोरी के 18 मोबाइल फोन किये जब्त, ढाई लाख कीमत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रांची रेल मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल रांची द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “सतर्क” के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर प्रतिबंधित सामग्रियों की सघन जांच की गई. शाम 4:00 बजे से शुरू इस जांच अभियान में RPF पोस्ट हटिया तथा फ्लाइंग टीम रांची के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर ट्रेन संख्या 15027 (एक्सप्रेस) के सामान्य डिब्बे में एक काले रंग का पिठू बैग बिना किसी स्वामी के पड़ा हुआ पाया.

बैग की पहचान हेतु प्रयास किए गए, किंतु कोई भी व्यक्ति उसका दावा करने सामने नहीं आया. तत्पश्चात उक्त बैग को डिब्बे से नीचे उतारकर प्लेटफॉर्म पर जांच की गई. बैग से 18 मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के), एक आधार कार्ड (नाम- विक्की कुमार महतो, उम्र 19 वर्ष, पिता- गंगा महतो, निवासी- तीनपहाड़, जिला- साहिबगंज, झारखंड तथा कुछ पुराने कपड़े बरामद किए गए. मोबाइल फोन चालू अवस्था में थे, जिनमें से दो अनलॉक स्थिति में पाए गए. उन पर सहेजे गए संपर्क नंबरों से संपर्क किया गया, जिससे यह ज्ञात हुआ कि ये दोनों मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किए गए थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दोनों पीड़ितों ने संबंधित थाना – सिमडेगा एवं कराईकेला में पहले से ही एफआईआर दर्ज कराई थी. ASI अनिल कुमार (फ्लाइंग टीम, रांची) द्वारा सभी 18 मोबाइल फोन, आधार कार्ड व पिठू बैग को विधिवत रूप से जब्त किया गया तथा इसे आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु GRPS हटिया को सुपुर्द किया गया. GRPS हटिया द्वारा उक्त प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया गया है. बरामद सामानों की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹2,50,000/- आंकी गई है. टीम में ASI मो. डब्ल्यू. खान, ASI अनिल कुमार, कर्मचारी: आर.के. महतो, आर.के. सिंह, प्रदीप, एवं डी.के. जीतर्वाल शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर