Breaking News
Special Kirtan Darbar in Jamshedpur : श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गुरमत समागम Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को जाड़े में बंद करने के विरोध में सिख संगत ने उठाई आवाज Announcement of agitation against the Railways : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के बार-बार रद्द होने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, CGPC कार्यालय में रविवार को बुलाई गई विशेष बैठक Britain : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਡਿਪਲੋਮੈਟਿਕ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੇ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਬ੍ਰਿਟੇਨ, ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਧਿਆ ਦਬਾਅ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ Delhi : ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਪਤਿਤਪੁਣੇ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆ ਰਹੀ ਨੌਜੁਆਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀ ਰੌਸ਼ਨੀ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Top 10 Big News : देशभर की Top 10 बड़ी खबरें ….एक क्लिक में

SHARE:

Top 10 Big News

फ़तेह लाइव डेस्क,  देशभर की Top 10 बड़ी खबरें 

1️⃣ केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: मौसम साफ था, फिर भी क्रैश क्यों? CCTV से उठे सवाल

उत्तराखंड केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सहित 7 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मौसम खराब होने की बात कही, पर केदारनाथ धाम के CCTV फुटेज में मौसम साफ दिख रहा है। अब यह हादसा जांच के घेरे में है और पायलट के फैसले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।


2️⃣ गुजरात: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को दी गई अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राजकोट के रामनाथ परा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।


3️⃣ रामपुर: प्रेमिका के मंगेतर की हत्या, शव को जंगल में फेंका

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के मंगेतर को शादी से पहले रास्ते से हटाने के इरादे से किडनैप किया और जंगल में उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव बरामद कर हत्या का खुलासा कर दिया है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

4️⃣ कमल कौर मर्डर केस: 3 महीने पहले हुई थी प्लानिंग, मास्टरमाइंड विदेश भागा

पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह हत्या पहले से प्लान की गई थी। मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह वारदात के बाद विदेश भाग गया है। पांच आरोपी नामजद किए जा चुके हैं और लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।


5️⃣ झारखंड: लोहरदगा में 50 लाख की गांजा तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

लोहरदगा जिले में पुलिस ने बड़ी गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। लगभग 50 लाख रुपये की कीमत का गांजा जब्त किया गया और एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

यह भी पढ़े : SE Railway : टिकट की काला बाजारी कर रेलवे यात्रियों को चूना लगाने वाला शातिर दलाल RPF Cyber सेल की सक्रियता से धाराया, मंगलवार को होगी कोर्ट में पेशी


6️⃣ हरियाणा: शीतल मर्डर केस में खुलासा, बॉयफ्रेंड था शादीशुदा, विवाद के बाद कर दी हत्या

हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या के मामले में गिरफ्तार सुनील ने हत्या की बात कबूल ली है। उसने बताया कि उसने चाकू से वार कर शीतल की हत्या की और बाद में कार को नहर में डालकर हादसे का रूप देने की कोशिश की।


7️⃣ दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी हाईटेक सुपर सकर मशीनें, प्रदूषण और गंदगी से मिलेगी राहत

दिल्ली सरकार ने राजधानी की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के लिए सुपर सकर मशीनों का डेमो शुरू किया है। ये मशीनें सड़कों की धूल और भारी कचरे को हटाने में सक्षम हैं, जिससे राजधानी में सफाई का स्तर बढ़ेगा।


8️⃣ मध्य प्रदेश: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा ₹250 शगुन, जुलाई में ₹1500 ट्रांसफर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को ₹1250 के अलावा रक्षाबंधन पर ₹250 शगुन के तौर पर मिलेंगे। यह राशि जुलाई में खाते में भेजी जाएगी।


9️⃣ बेगूसराय: पानी भरे गड्ढे में डूबीं दो बच्चियां, जेसीबी से खोदे गए गड्ढे ने ली जान

बिहार के बेगूसराय जिले में स्नान के दौरान दो नाबालिग बच्चियां पानी भरे गड्ढे में डूब गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से एक घंटे बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।


🔟 CBI अफसर बनकर महिला से ₹54.90 लाख की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खुद को CBI अफसर बताकर एक महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर डराया गया और एक महीने तक 54 लाख से ज्यादा की ठगी की गई। लखनऊ से चार ठग गिरफ्तार किए गए हैं और साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर