Breaking News
Britain : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਡਿਪਲੋਮੈਟਿਕ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੇ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਬ੍ਰਿਟੇਨ, ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਧਿਆ ਦਬਾਅ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ Delhi : ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਪਤਿਤਪੁਣੇ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆ ਰਹੀ ਨੌਜੁਆਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀ ਰੌਸ਼ਨੀ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ America : ਜੱਗੀ ਜੌਹਲ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦਾ ਅਮਰੀਕਾ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ Panthic gathering in the UK : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਸ ਪੰਜਾਬ ਯੂ.ਕੇ. ਵੱਲੋਂ ਪੰਥਕ ਮਸਲਿਆਂ, ਮੌਜੂਦਾ ਹਾਲਾਤ ਤੇ ਭਵਿੱਖੀ ਰਣਨੀਤੀ ’ਤੇ 4 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਹੇਜ਼ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ Jamshedpur : रामगढ़िया सभा में 4 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील Jamshedpur : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आई-20 कार में ओड़िशा से चोरी की ला रहे थे बकरियां, गोलमुरी से 3 गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शहर में पशु चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए गोलमुरी थाना की टाइगर मोबाइल के जवानों ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. टिनप्लेट गोलचक्कर के पास सुबह करीब 4 बजे संदेह के आधार पर एक सफेद रंग की आइ-20 कार (जिसकी खिड़कियों पर अवैध रूप से काली फिल्म लगी थी) को रोका गया.

जांच में कार के भीतर 8 बकरियां ठूंसी हालत में पाई गईं. कार में सवार तीन युवकों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया. पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान मानगो आजादबस्ती रोड नंबर निवासी आसिफ उर्फ कल्लू, गुलाबबाग फेज टू निवासी लोहा बच्चा और जवाहर नगर रोड नंबर 13 निवासी नजीर के रूप में हुई है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने कबूल किया कि वे उड़ीसा के रायरंगपुर इलाके से बकरियां चुराकर जमशेदपुर ला रहे थे, जहां गोलमुरी गाढ़ाबासा स्थित एक मीट दुकान में उन्हें बेचने की योजना थी.
पुलिस को शक हुआ था. जब तड़के सुबह टाइगर मोबाइल की गश्ती टीम ने काली फिल्म लगी तेज रफ्तार कार को टिनप्लेट गोलचक्कर के पास देखा.

पूछताछ में युवकों के जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई. तलाशी में गाड़ी के पीछे हिस्से में 8 जिंदा बकरियां बेहद अमानवीय तरीके से ठूंसी हुई पाई गईं. गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ बकरी चोरी और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वाहन को जब्त कर लिया गया है और चोरी की गई बकरियों को स्थानीय पशु स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित भेजा गया है, जहां उनकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है.

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हो गया है कि यह कोई इक्का-दुक्का घटना नहीं है, बल्कि संगठित रूप से पशु चोरी और अवैध व्यापार का मामला हो सकता है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गाढ़ाबासा की मीट दुकान इस चोरी में कितनी संलिप्त है. दुकान मालिक से पूछताछ की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

टाइगर मोबाइल के जवान सतत गश्ती में लगे रहते हैं. चोरी, अवैध पशु व्यापार या मांस कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल हम रायरंगपुर पुलिस से संपर्क कर बकरी मालिकों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस द्वारा जब्त गाड़ी के कागजातों की भी जांच की जा रही है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इन युवकों का कोई आपराधिक इतिहास रहा है या नहीं. तीनों से पूछताछ के आधार पर कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर