Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची को बी. फार्मेसी पाठ्यक्रम हेतु PCI से मिली 100 सीटों की स्वीकृति

SHARE:

  • फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान, छात्रों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर
  • कुलपति ने दी बधाई, कहा – छात्रों को मिलेगा बेहतर भविष्य का मार्ग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा बी. फार्मेसी पाठ्यक्रम के लिए 100 सीटों की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई है. यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और इसके पीछे प्रबंधन समिति, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और तकनीकी टीम के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. यह स्वीकृति विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि संस्थान उच्च शिक्षा के मानकों को लेकर सतत प्रयासरत है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी एयरपोर्ट का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुणवत्ता और परिश्रम का मिला फल, PCI ने दी बी. फार्मेसी को 100 सीटों की मंजूरी

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए फार्मेसी क्षेत्र में सुनहरा अवसर लेकर आई है. उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति विश्वविद्यालय को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा आने वाले समय में हम और भी उच्चतम शैक्षणिक मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आरकेडीएफ विश्वविद्यालय झारखंड में उच्च शिक्षा का एक उभरता हुआ केंद्र बन चुका है, जो छात्रों को नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर