Jamshedpur : मोहर्रम को लेकर बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित

SHARE:

  • कानून व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासन व समिति सदस्यों में बनी सहमति
  • सभी समुदायों से अपीलआपसी सहयोग से पर्व को बनाएं शांतिपूर्ण और सफल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से बर्मामाइंस थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की एक विशेष बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में थाना प्रभारी, ट्रैफिक विभाग के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. समिति सदस्यों ने पर्व के दौरान जुलूस मार्ग में बिजली, पानी, सफाई और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की, जिस पर थाना प्रशासन ने सकारात्मक रवैया दिखाते हुए सभी आवश्यक इंतज़ाम करने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “अमानत” के तहत आरपीएफ/झालदा ने यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रशासन का भरोसापर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं होंगी सुनिश्चित

बैठक में सभी पक्षों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और सम्मान के साथ मनाया जाएगा. थाना प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्रवासियों के सहयोग की सराहना की. बैठक का मुख्य उद्देश्य साम्प्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना था, जिसे बैठक में शामिल सभी लोगों ने समर्थन प्रदान किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर