WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को किया गया नमन

SHARE:

  • सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेताओं ने किए विचार साझा
  • कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया – राष्ट्र निर्माण में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के शिवपुरी स्थित भाजपा नेता और सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में प्रखर शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर विनय कुमार सिंह ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे 1926 में इंग्लैंड से वकालत की पढ़ाई पूरी कर भारत लौटे और कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति जैसे महत्वपूर्ण पद पर अल्पआयु में ही आसीन हुए. उन्होंने शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर हुआ भव्य खेल आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर

इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुनीत सिंह उर्फ पप्पू ने कहा कि भाजपा लगातार राष्ट्रवाद को केंद्र में रखकर देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है. इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश, एक विधान, एक निशान” के सिद्धांत को लेकर जो आंदोलन शुरू किया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर साकार किया गया है. उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के त्याग और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : चंदनकियारी में ओलंपिक दिवस पर साइकिलिंग और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भाजपा नेताओं ने कहा – राष्ट्रवाद के प्रतीक थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

इस अवसर पर भाजपा युवा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, महामंत्री सिंकु सिन्हा, ओबीसी मोर्चा के वासुदेव राम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, गंगाधर दास, राहुल तांती, मनोज जोशी, पीरटांड़ मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, संतोष राणा, निशु सिन्हा, कुंदन सिंह राजपूत सहित दर्जनों कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर