Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Jamshedpur : रिकॉर्डतोड़ बारिश से सड़क धंसी, एमजीएम रोड पर आवागमन बाधित

SHARE:

  • मानगो-साकची मार्ग पर पलंग मार्केट के सामने सड़क धंसने से दो बाइक हादसे का शिकार, ट्रैफिक जाम से लोग हुए परेशान
  • 11 साल में सबसे ज्यादा बारिश, पूर्वी सिंहभूम में 607.8 मिमी रिकॉर्ड

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में लगातार हो रही रिकॉर्डतोड़ बारिश का असर अब सड़क मार्गों पर भी दिखने लगा है. गुरुवार सुबह मानगो से साकची जाने वाली एमजीएम रोड पर पलंग मार्केट के सामने का हिस्सा अचानक धंस गया. इससे वहां आवागमन कर रहे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. धंसे हुए गड्ढे में दो बाइकें फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं लगी. स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को गड्ढे से बाहर निकाला गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बार संघ के अधिवक्ता अमरनाथ यात्रा के लिए हुए रवाना

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बारिश के कहर से सड़कें जर्जर, हादसों का बढ़ा खतरा

स्थानीय निवासी विकास ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो चुकी है और सड़क की गुणवत्ता पहले से ही खराब थी. बारिश ने कमज़ोर नींव को और नुकसान पहुंचाया, जिससे सड़क धंस गई. घटना के बाद लोगों ने अस्थायी रूप से आसपास पत्थर रख दिए हैं ताकि अन्य लोग हादसे का शिकार न हों. उल्लेखनीय है कि पिछले 11 वर्षों में पहली बार पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक 607.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर