Jamshedpur : सिदगोड़ा में आंध्र संगम समिति के श्रीगणेश पूजन पंडाल का भूमि पूजन संपन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में रविवार को आंध्र संगम समिति के गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ। पुरोहितों की मौजूदगी में वैदिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चार के मध्य भूमि पूजन हुआ। इस दौरान विशेष रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहें। बतौर यजमान समिति के डॉ. एपी राव एवं उनकी धर्मपत्नी ने पूजन विधि संपन्न किया।

कमिटी के अध्यक्ष वाई आनंद राव ने बताया की इस वर्ष भी भव्य गणेश महोत्सव आयोजित होगी। स्थानीय कुशल कारीगरों द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण की जा रही है। मौके पर विशेष रूप से आंध्र संगम समिति के सी.एच.शंकर राव, ईश्वर राव, वाई आनंद राव, बी. आरसी राव, एनआरके राव, के. राजू राव, अप्पल राजू, रमण राव, महेश, जी नागेश्वर, एन प्रभाकर राव और अप्पा राव उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें