WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : जिला मुखिया संघ की बैठक में पंचायती मुद्दों पर जोर, जिला व प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी

SHARE:

  • वित्तीय बकाया, मानदेय और बीमा योजना की मांग को लेकर मुखिया संघ हुआ एकजुट
  • पंचायत सचिव की आत्महत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जिला मुखिया संघ की अहम बैठक पंचायत सचिवालय परसाटांड में जिला अध्यक्ष भागीरथ मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन महामंत्री मुकेश यादव, संघ संरक्षक महेंद्र प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष रामदेव यादव, झरी महतो, राजू यादव, माधुरी देवी सहित दर्जनों मुखिया मौजूद रहे. बैठक में सर्वसम्मति से यह मांग उठाई गई कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की 15वीं वित्त आयोग की बकाया राशि और पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि सभी पंचायतों को जल्द से जल्द आवंटित की जाए. साथ ही अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत राशि शीघ्र भुगतान करने की अपील की गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट के पास चेसिस चालक से दबंगई, मारपीट कर सर फोड़ा

Gambhir Car Associate Motion Ads

पंचायतों को समय पर मिले वित्तीय सहायता – बैठक में उठी मांग

बैठक में जनप्रतिनिधियों को सम्मानजनक मानदेय देने, दुर्घटना बीमा योजना लागू करने और ग्राम सभा की प्राथमिकता सूची को आवास योजना में मान्यता देने की भी मांग रखी गई. झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश मुखिया संघ को दिए गए पूर्व लिखित आश्वासन को शीघ्र पूरा करने पर बल देते हुए सभी प्रखंड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं उसके बाद जिला व विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : बैंक मोड़ फ्लाइओवर के दोनों लेन पर कल से सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

मानदेय, बीमा और ग्रामसभा की प्राथमिकता को लेकर मुखिया संघ मुखर

बैठक में गिरिडीह जिला के डुमरी प्रखंड अंतर्गत बलथरिया पंचायत के पंचायत सचिव की आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया. संघ ने उपायुक्त से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. इसके साथ ही प्रखंड कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच की मांग करते हुए निर्दोष मुखिया पति परमेश्वर नायक को दोषमुक्त करने की अपील की गई. अंत में अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन देकर बैठक समाप्त की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर