WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : कॉलेज में इंटर की पढ़ाई बहाल करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया तालाबंदी

SHARE:

  • इंटर नामांकन पर रोक और कॉलेज बंदी को लेकर छात्रों में गहरी नाराजगी, भविष्य को लेकर जताई चिंता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आज गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने पढ़ाई बंद होने और नामांकन नहीं लेने के विरोध में तालाबंदी की. विद्यार्थियों की मांग है कि गिरिडीह कॉलेज और श्री आर.के. महिला महाविद्यालय में इंटर की पढ़ाई तत्काल शुरू की जाए ताकि छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित न हो. कॉलेज परिसर में छात्र नेता नीरज चौधरी ने बताया कि इस वर्ष इंटर में नामांकन नहीं लेने की सूचना छात्रों में बेचैनी पैदा कर रही है. प्रशासन द्वारा यह कहा गया है कि 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले विद्यालयों में छात्रों को शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन इतने सीमित संस्थानों में 1200 छात्रों को कैसे समायोजित किया जाएगा?

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : केनरा बैंक ने बीआईटी सिंदरी में चलाया पौधारोपण अभियान

Gambhir Car Associate Motion Ads

छात्रों ने कहा कि कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो एक-दो विषयों में फेल हो गए हैं और अब उन्हें दोबारा नामांकन की आवश्यकता है. लेकिन अगर कॉलेज ही पढ़ाई नहीं करेगा तो वे आगे कैसे बढ़ेंगे? पढ़ाई में इस प्रकार की बाधा से उनका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है. छात्रों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कोई स्पष्ट और छात्रहित में निर्णय लिया जाए, नहीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर